Friday, 2 August 2024

है कोई

 एक  बेसमझ  को  फ़र्ज़  अता  गया  कोई ,

दश्त-ए-खता  से  बे-ख़ता  गया  कोई 


भरशक  की  कोशिशें  पर,  नाक़ाम ही  रहा,

थी  क्या  मेरी  खता,  जता  गया  कोई 

एक  बेसमझ  को  फ़र्ज़  अता  गया  कोई ,


एक  उम्र  से  ग़ुम  था  की,  खुद  की  थी  ना  ख़बर ,

मुझको  मेरा  पता,  बता  गया  कोई  

एक  बेसमझ  को  फ़र्ज़  अता  गया  कोई ,


मैं  कुछ  उस्से  कह सकूं,  पर  कहूं कैसे,

करीब  मुझसे  भी  मेरे,  आ  गया  कोई 

एक  बेसमझ  को  फ़र्ज़  अता  गया  कोई ,


जिसके लिए अभी तलक, मैं रह-गुज़र में हूँ 

मंज़िल मेरी वही, सजा गया कोई 

एक  बेसमझ  को  फ़र्ज़  अता  गया  कोई ,

दश्त-ए-खता  से  बे-ख़ता  गया  कोई 

Thursday, 5 May 2022

एक शाम बैठा जो जीवन का हिसाब कर

 कुछ को लगता है की मैंने बहुत कुछ पा लिया है, और सच कहूं तो मुझे भी कभी कभी ऐसा ही लगता है


फिर एक शाम करने बैठा हिसाब तो, गिनता रहा उँगलियों पर उन वर्षों को और कहीं खोने सा लगा। उन्हीं क्षणों की एक धुंधली से यादों का वर्णन :-



एक शाम बैठा जो जीवन का  हिसाब कर, 

गिनता रहा साल अपनी उँगलियों पर।

 कोसों दूर के सज़र, कुछ पुराने से घर,

 कुछ शामें कुछ सहर, कुछ वक़्त कुछ पहर |

 कुछ अजीब सी फितरतें,

 कुछ छोटी छोटी हसरतें | 

 तितलियाँ पकड़ना वो रंगों को चुन चुन के,

 हवा में उड़ाना बुलबुले वो साबुन के |

घर आना गंदे हो, खुशी में नहा के पर,

एक शाम बैठा जो.......



 चुटुक चुटुक करती वो बाग़ की गिलहरी,

 गेहूं के डंढल की बजाते पिपिहरी|

 कंचे को देखकर दिमाग में थी खुजली,

 मग भर के पानी में टेढ़ी क्यों उंगली|

 बिना मंजिलों वाले वो छोटे छोटे रास्ते,

 वो बंद करना ऑंखें छुपने के वास्ते |

जलेबी वो मेले की, खाते थे जी भर कर,

एक शाम बैठा जो.......


पीपल के नीचे का कीत कित, क़ित कित्था,

पोखरे की बगिया में कूदते थे जब चिक्का।

 राजा की हजार और, मंत्री की आठ सौ,

 चोर पर्ची शून्य वाली, सिपाही वाली चार सौ ।

गदहा उड़ान में, फंसाना था सधे को,

कौवे और तोते में, उड़ा देते गधे को।

चढ़ते ही सीढ़ी पर, सांप काटने का वो डर,

एक शाम बैठा जो .......


और  कुछ लम्हो पर तो कई वर्षों का ये सख्सियत रो पड़ा


                                -:रिशु कुमार दुबे "किशोर":-

साबरमती के संत

 साबरमती के संत हां तुमने सच में क्या कमाल किया था,

जिसने तुमपे किया भरोसा, उसको ही बिन ढाल कीया था।


लाखों मुंड अगणित रुण्डों के बिना खड्ग तलवार कटे थे,

ट्रेन के डिब्बे सने रक्त और शव के  तो अंबार पटे थे।


तरकश में जिनके भी तीर थे

उनको भी तुम किये स्थीर थे,

बीच समर में छोड़ हटे तुम

प्यादों से पिट गए वजीर थे।


कैसी सोच और मनः स्थिति लगते हैं बस पात्र हंसी के,

जिस भारत की कोख से जन्मे, बन बैठे तुम पिता उसी के।



  -:रिशु कुमार दुबे "किशोर":-

इस चौदवी पे चाँद को मैं क्या कहूं क्या हो गया

 इस चौदवी पे चाँद को मैं क्या कहूं क्या हो गया 

महफ़िल को जिसपे नाज़ था वो  साज़ भी क्यों रो गया


पैमाने सारे थे पड़े टूटे नहीं शीशे कहीं

मैंने छुआ न जाम तो, इतना नशा क्यों हो गया 


नज़रे तो पूरी साफ थीं आया नहीं तूफां कोई

हम भी सके न देख क्यों उस नूर को जो खो गया 


इस चौदवी पे चाँद को मैं क्या कहूं क्या हो गया 

महफ़िल को जिसपे नाज़ था वो  साज़ भी क्यों रो गया


  -:रिशु कुमार दुबे "किशोर":-

हर एक कदम पे साथ तेरी याद ने दिया

 हर एक कदम पे साथ तेरी याद ने दिया

बेचैन जितना था मैं वो भी रात ने किया


आये थे रौशनी में शाम होते ही चल दिए

ये शाम है उसकी गवाह जो आप ने किया


सोचा था वो बताएँगे की प्यार भी क्या चीज है,

मुझको नसीहत प्यार में जज़्बात ने दिया 


शायद करे अहसास वो अपने कुसूर का 

की प्यार के एक जख्म को नासूर कर दिया


माँगा तो जिंदगी था पर वो नहीं मिली

क्या सोच के मोहलत मुझे मेरी मौत ने दिया


मोहलत भी जो मिली मुझे तेरी याद के खातिर

उसको भी तेरी राह में बरबाद कर दिया 



  -:रिशु कुमार दुबे "किशोर":-

Monday, 14 September 2020

याद तो होगा

 चटखारे हजमोले के, खा इमली आंख मिचलाना,

खेत के मेडों का फिसलन, पुआलों में वो ढिमलाना,

बर्फ और चाट खाने को, लोट के पैर पटक रोना,

नई ढेरो किताबों में, कम से कम एक तो खोना,

उछलती गेंद पाने को, वो मां से रूठता बचपन,

वो बचपन!

याद तो होगा?


वो छुट्टी गर्मियों की और, खुशी ननिहाल जाने की,

वो सर पे ओट गमछे का तिकोना,

याद तो होगा?


खड़ी एक सायकिल घर पे, घुमाये उसके पहिए को,

चलाता हाथ से पैडल, लड़कपन!

याद तो होगा?


डली पर ओस की बूंदे, और मद्धम धूप मीठी सी, बदन पर शाल की परतें, और ठिठुरन!

 याद तो होगा?


सुबह विहगों कि कलरव से, गूंजती पास की बगिया,

कबूतर, मोर, बुलबुल के, वो गुंजन!

याद तो होगा?


चुराए तन बिछौने में, निकाले भाप होठों से,

वो तपना आग जाड़े में, तपन वो!

याद तो होगा?


वो सर से पांव तक भीगा, कटकते दांत, हिलते लब,

सिकुड़ता तन, खुशी में मन, वो तन मन! 

याद तो होगा?


कभी तो दिन में छायी शाम, और बादल बरसते वो, कड़कती जोर की बिजली, और सिहरन!

 याद तो होगा?


बरसती भीगती बदरी, वो झूले, पेंग, वो कजरी,

मचलता झूमता सावन, वो सावन!

याद तो होगा?


हरी चादर बिछी कोशों, बरसती बूंदों का चिलमन,

और उसके पार धुंधले घर, वो चिलमन!

याद तो होगा?


  -:रिशु कुमार दुबे "किशोर":-

Sunday, 19 July 2020

कैसे समझाऊं

कैसे समझाऊं, भारत से मेरा रिश्ता कितना गहरा?
एक जीवन में ना समझेगा, रिश्ता तो शदियों का ठहरा!

भारत बस नहीं स्वराज मेरा, मेरी रग रग में बहता है,
इसके हर कण को रोम रोम, चुपचाप प्रेम बस करता है।

है मेरे लिए न भुमिखंड, न सीमा इसकी हिंदुकुश।
हम पुत्रों की है मातृभूमि, जीवन जीता एक राष्ट्र पुरुष।।

ये तुम्हे बताया है किसने, कि चीख चीख के प्यार करो?
दिन रात लगाओ खंजर को बस धार, प्यार पर वार करो!

दिन रात रटो इंसानियत, इंसानियत नोची जाए।
इस क़दर करो हैवानियत, हैवानियत भी शरमाए।।

कुकृत्यों से नाम कमाना, इससे तो गुमनाम सही थे।
आजादी ले, खुद में लड़ना, फिर तो हम गुलाम सही थे।।


-:रिशु कुमार दुबे "किशोर":-

वाकया सच लिखूं या फसाने लिखूं?



खूबसूरत यहां है फंसाने कई, वाकया सच लिखूं या फसाने लिखूं?

कर गुजरने को जो आज जी चाहता, चाहतें वो लिखूं या बहाने लिखूं?

सूनी महफ़िल में देखे तराने कई।
मैं वो महफ़िल लिखूं या तराने लिखूं?
खूबसूरत यहां है फंसाने कई, वाकया सच लिखूं या फसाने लिखूं?

प्यार के उस जमाने की यादें कई।
मैं वो यादें लिखूं या जमाने लिखूं?
खूबसूरत यहां है फंसाने कई, वाकया सच लिखूं या फसाने लिखूं?


ज़ख्म अबतक के दिल में हैं ताज़े कई।
ज़ख्म अब के लिखूं ता पुराने लिखूं?
खूबसूरत यहां है फंसाने कई, वाकया सच लिखूं या फसाने लिखूं?

खूबसूरत यहां है फंसाने कई, वाकया सच लिखूं या फसाने लिखूं।
कर गुजरने को जो आज जी चाहता, चाहतें वो लिखूं या बहाने लिखूं?

:-रिशु कुमार दुबे "किशोर"-:


:: नीचे शायरी सहित पूरी ग़ज़ल है::





वक्त का ये कैसा तकाज़ा है, पत्थरों के बीच शीशे का महल क्यों है?
जिस जमाने को बीते जमाने हुए, उस जमाने की दिल में मचल क्यों है?

०.
खूबसूरत यहां है फंसाने कई, वाकया सच लिखूं या फसाने लिखूं।

१.
कर गुजरने को जो आज जी चाहता, चाहतें वो लिखूं या बहाने लिखूं?

कोई धुंधला उजाला सा था एक तरफ, और चमकती सी एक रोशनी स्याह थी.......
२.
सूनी महफ़िल में देखे तराने कई।
मैं वो महफ़िल लिखूं या तराने लिखूं?

वो पल वो वक्त वो दिन प्यार के, अब भी मेरी सांसों में जिंदा हैं कहीं.......
३.
प्यार के उस जमाने की यादें कई।
मैं वो यादें लिखूं या जमाने लिखूं?


ज़र्रे ज़र्रे में एक दर्द जैसा है, जो भी हो तेरा अहसास तो देता है........
४.
ज़ख्म अबतक के दिल में हैं ताज़े कई।
ज़ख्म अब के लिखूं ता पुराने लिखूं?

खूबसूरत यहां है फंसाने कई, वाकया सच लिखूं या फसाने लिखूं।
कर गुजरने को जो आज जी चाहता, चाहतें वो लिखूं या बहाने लिखूं?


  -:रिशु कुमार दुबे "किशोर":-

Tuesday, 5 November 2019

हे नर तू तो अभिमन्यु है!

चहूँ दिशा में चक्रवात है, करना सबकुछ आत्मसात है,
निशा गयी कुछ क्षण की बात है, आ उठ चल, चुप बैठा क्यों है?
हे नर तू तो अभिमन्यु है!

जिसने युद्ध की शिक्षा पायी माता के ही गर्भ में पलते,
वो रुक सकता है कैसे इन कंटीली राहों पर चलके |
ले समक्ष अब लक्ष्य तेरा है, अंत समय तू थकता क्यों है?
हे नर तू तो अभिमन्यु है!

जन्म से पहले मृत्यु से तू तो जीत चूका है समर भयंकर,
कैसा विष कैसे विष ब्याले, सहले सब बनके शिव शंकर |
बन जा प्रहरी प्रहर संभल, चंद्र ऊगा तू सोता क्यों है?
हे तर तू तो अभिमन्यु है!

-: रिशु कुमार दुबे "किशोर" :-

Tuesday, 3 October 2017

कुछ निर्णय कर




कर्म योग के, घोर समर में, आज असत के लिए प्रलय कर
सत की जय कर, कुछ निर्णय कर|

दशों दिशा, हर काल कलित है, अरुण रूप ये भाल मलित है
ह्रदय देश में भरी करुणता, रुग्ण हो रही कहीं तरुणता
जाल असत का बुनने वालों,के हिय में तू सत का भय कर
सत की जय कर, कुछ निर्णय कर |

होना है जो वो तो तय है, किसका, कैसा तुझको भय है
अब इस क्षण मत ग्रीव झुका तू ,भुज फड़की गांडीव उठा तू
साहस करके, कठिन समय में, पार्थ स्वयं को तू निर्भय कर
सत की जय कर, कुछ निर्णय कर |

वर्तमान का मस्तक नत है, स्वर्ण भविष्य प्रतीक्षारत है|
हाथ तेरे तेरा कृतित्व है, चिंतित अब तेरा पितृत्व है|
विश्वामित के वंशज अब उठ, नवनिर्माण प्रकृति का तय कर|
सत की जय कर, कुछ निर्णय कर |

कर्म योग के, घोर समर में, आज असत के लिए प्रलय कर
सत की जय कर, कुछ निर्णय कर|

-: रिशु कुमार दुबे "किशोर" :-

Tuesday, 29 September 2015

अलविदा ना कहना

ना तेरा हि घर है, ना मेरा हि घर है..
मिले हैं जहां, ये तो बस रहगुज़र है..
खुदा ने बनाई है, दुनियां सिफ़र सी..
मिलेंगे तुम्हें फिर, यही लफ्ज़ पर है..
       
           -:रिशु कुमार दुबे "किशोर":-

Wednesday, 4 March 2015

कोई मुझसे ये न पूछे

कोई मुझसे ये न पूछे, टूट के प्यार में क्या होता है
रूह बिना ज़िंदा रहता वो, जिसका प्यार ज़ुदा होता है
कोई मुझसे ....................................................
               सूने हो जाते  सन्नाटे, आंसू भी रोने लगते हैं
               दर्द भी दर्द से रो देता है, इतना दर्द उसे होता है
               कोई मुझसे ....................................................
आईने पहचान न पाते, जाने किसका अक्स दिखाते
तन्हाई भी खो जाती है, उसका हाल बुरा होता है
कोई मुझसे ....................................................
               चुप हो जाती है ख़ामोशी, नींद तो खुद ही सो जाती है
               जिसने हालत ऐसी कर दी, उसके लिए दुआ करता है
               कोई मुझसे ....................................................


                                                 -:रिशु कुमार दुबे "किशोर" :-

Tuesday, 27 January 2015

रात का अँधेरा -(कविता )


 आता है बाद शाम के ये रात का अँधेरा
चिंगारियों के जैसे तारों का छाये घेरा
आता है बाद...................................
                              दीखता नहीं है कुछ भी, दीखते हैं फिर भी तारे
                              मिल जुल के पूछते है, क्या हम हैं तुमको प्यारे?
                              हम तो हैं रोज आते, और फिर हैं रोज जाते
                              ये आना, जाना देख के क्या सोचे मन ये तेरा?
                              आता है बाद...................................
आता है चाँद ऐसे, राजा हो तारों का वो !
बारात भी वो क्या हो जो वो भी तारो का हो!
हम चाँद से क्या पूछें? ये चाँद पूछता है
रातों में हो उजाला, या घाना अँधेरा?
आता है बाद...................................
                              प्रश्नो के ये झड़ी है, जो सामने पड़ी है
                              लगता है सज़ सवँर के प्रश्नावली खड़ी है!
                              बस पूछते ही रहते ये चाँद ये सितारे
                              और उनकी उत्तरो को मन जूझता है मेरा
                              आता है बाद...................................

                                    -:रिशु कुमार दुबे "किशोर" :-

आकाश को छु लो - (कविता)



हम बदलेंगे युग बदलेगा, शुभ अवसर पर प्रण ये लेलो
सत्य अहिंसा की वेदी पर बैठ के तुम आकाश को छु लो
            जो १८५७ में स्वतंत्रता की ज्वाला थी
            १९४७ में वो विजय फूल की माला थी
             इसके इतर तभी कही से बटवारे की आग लगी
            कहीं अभी भी उसी आग की चिंगारी है सुलग रही
            प्रेम के जल से उस अग्नि को बुझा दो फिर तो खुसी से फूलो
            सत्य अहिंसा की वेदी ......................................
उनके जीवन में ख़ुशी थी देश पे जो बलिदान हो गए
अपने देश की खुशियों खातिर, युद्ध भूमि में प्राण को गए
जमती ही गयीं उनकी नब्ज़ें, पर इंकलाब का साज़ न त्यागे
इच्छा नहीं की खुद के सुख की , कभी भी कोई ताज न मांगे
कफ़न बांध जो देश जो पूजे, शुभ अवसर पर उन्हें न भूलो
सत्य अहिंसा की वेदी ......................................
              अँधेरे में जो बैठे हैं, उनकी जीवन में प्रकाश भरो
              "काम देश के आएं हम भी" ऐसी इच्छा मन में करो
              जिसमे देशहित हो सर्वोपरि, सपनो को वो पत्ते खोलो
              अपनी कीर्ति ही न देखो, कमियों को भी कभी टटोलो
              बैठ किसी सुख की नैया में सपनो की लहरों पे न झूलो
              सत्य अहिंसा की वेदी ......................................
भारत के इस हरित चमन के नन्हें मुन्हें नटखट फूलों
सत्य अहिंसा की वेदी ......................................

                                    -:रिशु कुमार दुबे "किशोर" :-

अंतिम पहर - (कविता)



अलविदा कहता है दिन को रात्रि का अंतिम पहर
ये सितारे जा रहे हैं, जा रहा हैं चाँद भी
कौन कहता उन्हें, "ऐे चाँद तारे जा ठहर"
अलविदा कहता है........................................
                                   दिन जो था हैं रात्रि वो ही पर नहीं वो बात हैं
                                   तब तो था सूरज चमकता पर अब तो उजला चाँद हैं
                                   रुक न सकता चाँद भी, नपनी हैं उसकी भी डगर
                                   अलविदा कहता है........................................
ले सहारा सूर्य का ये दिन बना, पर नहीं दिन का ही साथी दिन बना
त्याग कर दिनकर गया, रजनीश आया साथ में
थम कर रजनीश को, निज को बनाया रात ने
ऐ दिन नहीं अब कुछ तेरा, जो कुछ भी तो रात्रि भर
अलविदा कहता है........................................
                                    क्रन्दित हुआ हैं दिन ये कह की, सूर्य क्यों न साथ हैं?
                                    साथ हैं ये चाँद तारे, अब नाम मेरा रात हैं
                                    सूर्य भी अब क्या करे? क्या, ये कहे?
                                    "दिन नहीं अब बलित की मुझको सहे,
                                    चाँद हैं प्रतिविम्ब मेरा, अब दिन न डर"
                                    अलविदा कहता है........................................
पवन भी ये जान पाया, की दिन नया अब आ रहा
रात्रि का अंतिम पहर अब रात्रि को ले जारहा
अनुभव नया सबको हुआ, नभचर की गूंजें हो रही
मिल रहा सबकुछ पुनः, अब रात्रि है बस खो रही
गिरता है क्यों हर दिन नया, बन कर के हर दिन पर कहर
अलविदा कहता है........................................

                                  -:रिशु कुमार दुबे "किशोर":-

Monday, 26 January 2015

हे रश्मि - (कविता)

       हे रश्मि!

हे रश्मि हमारे जीवन को अपने प्रकाश से भर देती
मेरे मन के अंधेरो को बस बदल दीप्ति में तुम देती
के रश्मि हमारे जीवन को बस तेजोमय तुम कर देती
                         इस मन में फैला है वीरान, हो रहा अदृष्टित यहाँ प्राण
                         तुम तो आधार हो सूरज की मुझको सूरज सा कर देती
                         हे रश्मि हमारे ....................................................
इस जग सब रंगीन निराले, बन बैठे है अँधेरे काले
इन पर तुम अपनी दृष्टि डाल, सबको कुछ रंगीला कर देती
हे रश्मि हमारे ....................................................
                         यूँ तो घटता बढ़ता है चाँद, पर मैं हूँ कृष्ण का तुच्छ चाँद
                         मेरे समीप तुम आकर के , और मुझको गले लगा कर के
                         हमें पूर्ण चाँद तुम कर देती
                         हे रश्मि हमारे ....................................................
जो बना हुआ है एक वीरान, उसको कर दो सौन्दर्यवान
ये इस चमन को फूलों से भर, सब क्रंदन को तुम हर लेती
हे रश्मि हमारे ....................................................

                                    -:रिशु कुमार दुबे "किशोर" :-

कर्मवीर- (कविता)

हम भारत के कर्मवीर अपनी ताकत दिखला देंगे
सूरज सा तेज़ भी है हममे पत्थर को भी पिघला देंगे
                    भारत है अपनी जन्म भूमि जिसपे जन्मे और मरेंगे हम
                    हम सब की है ये कर्म भूमि इसपे निछार सब करेंगे हम
                    जिस मातृ भूमि ने दिया हमें है सब कुछ जो जीने के लिए
                    उस मातृ भूमि के अर्पण में ये जीवन अपना ला देंगे
                    हम भारत के कर्मवीर ...............................................
रानी बाई और शिवा प्रताप से फूल खिले जिस आँचल में
उनकी सुगंध के बाद भी क्या आवश्यक है नीलांचल में
फूलों सा चमन में महक गए काँटों सा रक्षक बन कर के
उनके इस चमन की रक्षा को हम तन मन अपना लगा देंगे
हम भारत के कर्मवीर ...............................................
                     दिन दूर नहीं जो चाहत है, वो बात हमारी सुनो भारती
                     सब से आगे भारत अपना और करे विश्व तेरी ही आरती
                     जिसका हो मुकुट हिमालय सा, सागर भी जिसके चरण धुले
                     ऐसे भारत की शान पे हम, कर अपना सब कुर्बान देंगे
                     हम भारत के कर्मवीर ...............................................


                                                                        -:रिशु कुमार दुबे "किशोर" :-

Tuesday, 20 January 2015

ग़ज़ल हूँ - (ग़ज़ल)

मैं वो ग़ज़ल हूँ जिसको तारीफ न मिली
एक रूह रह गया हूँ तसरीफ ना मिली
                          सब गुनगुना के चल दिए महफ़िल में साज़ पे
                          कोई गौर करे, फरमाये, तहजीब ना मिली
                          मैं वो ग़ज़ल हूँ किसको तारीफ ना मिली...........

अहसास की दरियाएं आँखों से बाह चली
वो भी जलीं की ग़म को तासीर आ मिली
मैं वो ग़ज़ल हूँ किसको तारीफ ना मिली...................................

                           जिसे कर सकूँ फ़ना मैं उनके ही सामने
                           ऐसी तो ज़िन्दगी क्या, तारीख ना मिली
मैं वो ग़ज़ल हूँ किसको तारीफ ना मिली
एक रूह रह गया हूँ तसरीफ ना मिली

                                                         -:रिशु कुमार दुबे  "किशोर":-

Monday, 12 January 2015

तेरी याद (गीत)

                              तेरी याद (गीत)

तेरी याद मुझको आयी, आँखों में अश्क आये
जाना जो दूर था तो क्यूँ पास मेरे आये?
तेरी याद .........................................

                       इन भीगी पलकों पे छाये हैं तेरे ही ख्वाब,
                       दिल में थी प्यार की चिंगारी, अब तो जल गयी हैं गम की आग?
                       लेता हूँ किसी का नाम, तेरा नाम लव पे आये!
                       तेरी याद ...................................................
दिल थाम के रहते थे, पर वो भी नहीं अब पास,
समझाऊँ किसे आखिर, अब मैं मेरे मन की बात?
कह दूँ अपनी गुजरी तू काश कभी आये !
तेरी याद .........................................
                       
                       चाहत हैं तेरी मुझको, पर तू ही नहीं मेरे साथ,
                       अब चैन कहाँ दिल को , इसको  को तो तेरी थी आस?
                       ये काश युँ ही फिर से वो बहार कभी आये!
                       तेरी याद .........................................

                                                                              -:रिशु कुमार दुबे  "किशोर":-

प्रभात - (कविता )

                                         प्रभात

अंधियारी अब रात जा चुकी करेंगे हम सूरज से बात,
सूरज है पूरब और लाल कितना सुन्दर है ये प्रभात|

              नदियाँ करती हैं कल कल ध्वनि, जिसमे दीखता हैं कल का पल|
              शीतल जल में सूरज-अम्बर, लगते हैं नीले लाल कमल|
              खुश्बू देती ये मंद समीर फूलों से भवरो से लेकर,
              जो कहती हम रहते हैं जहाँ, वो धरती स्वर्ग से हैं सुन्दर|
              नई सुबह हैं , दिन भी नया करनी हमको हैं नयी सुरुआत|
              कितना सुन्दर हैं ये प्रभात.........................

दिखती तो नहीं ये मंद हवा पर कानों में कुछ कहती हैं,
बढ़ते ही रहो तुम भी वैसे जैसे गंगा यु बहती हैं|
सूरज की ये लाल किरण करती सबको हैं स्वर्ण लाल,
धरती का आँचल हम पे हैं हम सब हैं इस माता के लाल |
नए युग की ये नयी सदी, देना है हमें तूफां को मात|
कितना सुन्दर हैं ये प्रभात.........................

                                                             -:रिशु कुमार दुबे  "किशोर":-